सबकी खबर , पैनी नज़र

October 12, 2026 11:06 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 12, 2026 11:06 am

शिमला कृष्णानगर में एक युवक ने चुनरी से फंदा लगाकर आत्महत्या की

शिमला के कृष्णानगर में एक युवक ने मां की चुनरी से फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर दी है। मृतक की पहचान वरुण गहलोत (21) पुत्र विनोद, निवासी काऊ शेड नंबर-3 कृष्णानगर शिमला के तौर पर हुई है और वह नगर निगम शिमला की सैहब सोसाइटी में काम करता था। मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना देर रात 11:30 बजे की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक देर रात वरुण ने दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। जिस वक्त घटना हुई उस समय घर पर वरुण अकेला था। उसके माता-पिता और बड़ा भाई 15 जनवरी से रिश्तेदार के पास यूपी के बुलंदशहर गए थे। वरुण भी उनके साथ गया था लेकिन वह 22 जनवरी की रात अकेला वापस शिमला लौटा। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के मुताबिक युवक के शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं मिले हैं। एएसपी सुनील नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।