सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

April 2, 2026 10:07 am

मुख्यमंत्री ने चौधरी संतोख सिंह की अंतिम अरदास में भाग लिया

शिमला हिमदेव न्यूज़  27 जनवरी, 2023
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जालंधर में दिवंगत सांसद चौधरी संतोख सिंह की अंतिम अरदास में भाग लिया। चौधरी संतोख सिंह का निधन 14 जनवरी, 2023 को हुआ था।
मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि चौधरी संतोख सिंह के निधन से उत्पन्न हुई रिक्तिता को भरा नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान चौधरी संतोख सिंह पूरे पंजाब में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के साथ रहे। उन्होंने विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि पंजाब में चुनावों के दौरान हमने दिन-रात एक साथ प्रचार किया था।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, विधायक विनोद सुल्तानपुरी, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष राजा वारिंग तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।