सुन्नी (हरीश गौतम) 28 जनवरी, 2023 : शिमला ग्रामीण की ग्राम पंचायत बसंतपुर के गांव बसंतपुर में पशु पालन विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत 1 दिवसीय पशु पालक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया
शिविर के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए पशु चिकित्सा अधिकारी सुन्नी डॉ मधुर गुप्ता ने बताया कि इस 1 दिवसीय शिविर का आयोजन पशु पालकों को पशु पालन से संबंधित योजनाओं के बारे में अवगत करवाने,पशु पालन की विस्तारपूर्वक जानकारी उपलब्ध करवाने एवम विभिन्न रोगों के बारे में बताने एवम उनके बचाव के तरीकों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए किया गया है
शिविर विभागीय निर्देशों अनुसार 100 पशु पालकों के लिए लगाया गया है जिसमे पशु पालकों को लेखन सामग्री एवं जलपान का भी प्रबंध विभाग की ओर से किया गया और दैनिक भत्ते के साथ साथ उत्तम दुग्ध उत्पादन के लिए खनिज मिश्रण भी निशुल्क बांटा गया
डॉ मधुर गुप्ता पशु चिकित्सा अधिकारी सुन्नी ने पशु पालकों को पशु प्रबंधन,पोषण,प्रजनन, पशु स्वास्थ्य एवं विभागीय योजनाओं पर विस्तार से जानकारी उपलब्ध करवाई एवम सर्दियों में दुधारू पशुओं का रख रखाव,पोषण तथा प्रबंधन पर विशेष टिप्स दिए
शिविर में प्रधान ग्राम पंचायत बसंतपुर मति मीना वर्मा, BDC मेंबर सुनीता, उप प्रधान बसंतपुर राजीव कंवर एवं विभिन्न वार्ड मेंबर ने भी शिरकत की और मीना वर्मा जी ने विभाग का आभार व्यक्त करते हुए पशु पालकों से पशु पालन को बढ़ावा देने की भी अपील की और सुनीता जी ने भी विभाग से आग्रह किया की भविष्य में भी इस तरह के शिविरों का आयोजन होता रहना चाहिए
विभाग की तरफ से पशु पालन सहायक देवेंद्र चौहान,पशु औषधियोजक नरेंद्र कुमार,पशु औषधियोजक ईश्वर सिंह तथा पशु पालन परिचारक जगदीश कुमार एवं निखिल भी जागरूकता शिविर में मौजूद रहे।








