सबकी खबर , पैनी नज़र

October 12, 2026 9:21 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 12, 2026 9:21 am

एचआरटीसी की बस को चोर ले उड़े ।

शिमला हिमदेव न्यूज़ 29 जनवरी, 2023: सुबह चालक जब बस को ले जाने के लिए आया रात को जहा पर वो बस खड़ी कर गया था वहा पर बस नही दिखी उसके होश उड़ गए। चालक पहले ये सोच कर सड़क के हर मोड़ को देखता रहा की शायद रात को दूसरे मोड़ पर बस खड़ी की हो। जब कहीं पर बस नहीं दिखी तो फिर इसकी सूचना एचआरटीसी प्रबंधन को दी। एचआरटीसी ने अपने स्तर पर भी इसकी जांच शुरू की लेकिन दोपहर तक इसका पता नहीं चला। दोपहर बाद निगम के चालक ने यह जानकारी दी कि बस शिमला-सोलन सडक़ मार्ग पर सलोगड़ा के पास खड़ी है। जिससे निगम प्रबंधन ने बस को वापिस शिमला पहुंचाया। आरएम सिटी विनोद शर्मा ने बताया कि चालक द्वारा रात को बस चालक ने हाउससिंग बोर्ड के पास बस खड़ा किया। लेकिन जब वह शनिवार सुबह बस के पास पहुंचा तो बस वहां पर नहीं थी। इस संबध में क्षेत्र के संबधित थाना व चौकी में शिकायत दर्ज करवाई गई। तब वही बस सलोगड़ा के पास खड़ी मिली। बस चोरी के मामले पहले भी पेश आ चुके हैं। प्रबंधन ने अपने स्तर भी जांच शुरु कर दी है। एचआरटीसी बस चोरी होने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार शहर से शातिर इसी तरह बसों को चोरी करके ले जा चुके हैं। उपनगर टुटू के विजय नगर से शातिर बस चोरी कर ले गया था व इसे हिरानगर के पास खड़ा कर दिया था। बाद में पुलिस ने शातिर को पकड़ा था तो उसने बताया था कि वह चालक है और उसे कहीं जाना था। रात के समय जब कोई वाहन नहीं मिला तो वह बस को ही ले गया।