सबकी खबर , पैनी नज़र

October 12, 2026 8:44 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 12, 2026 8:44 am

इन उपायों से दूर होगा घुटनों के दर्द की परेशानी

हवा का दबाव कम होने से शरीर पर भी
दबाव कम पड़ता है। इस कारण मांसपेशियों, घुटनों और जोड़ों में ऐंठन या
स्टीफनेस आने लगती है। सर्दियों का मौसम आते ही कुछ लोगों को घुटनों का
दर्द सताने लगता है। सर्दियों का मौसम बढ़ती उम्र के लोगों के लिए अच्छा नहीं होता। मौसम बदलते ही शरीर में कई
परेशानियों का बसेरा होने लगता है। तापमान को लुढ़कना इसके लिए मुख्य कारण होता है। जैसे ही पारा लुढकता है शरीर अपने मुख्य अंगों को गर्म रखने के लिए उनपर अपनी सारी ऊर्जा खर्च करने लगता है। इससे शरीर के बाकी हिस्सों में गर्माहट कम होने लगती है और इसके साथ ही कई परेशानियों की भी शुरुआत हो जाती है। दरअसल, तापमान में कमी आने के बाद घुटनों की रक्त वाहिनियां संकुचित होने लगती है और जिससे स्टीफनेस बढ़ जाती है और घुटनों में बेपनाह दर्द होने लगता है। कुछ लोगों में यह अर्थराइटिस या सर्जरी के कारण भी हो सकता है।आमतौर पर 40 साल से अधिक उम्र के लोगों और खासकर
महिलाओं को घुटनों का दर्द सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। शरीर का अधिकांश भार घुटनों पर निर्भर रहता है, इसलिए घुटनों की समस्या के चलते बहुत अधिक नुकसान उठाना पड़ता है। हालांकि घुटनों के दर्द को कम करने के लिए बेहद सरल घरेलू नुस्खा है। सर्दियों में क्यों बढ़ता है घुटनों का दर्द वेब एमडीकी खबर के मुताबिक सर्दियों में घुटनों के दर्द के लिए हवा का दबाव मुख्य रूप से जिम्मेदार
होता है। सर्दियों में तापमान घटने से हवा का दबाव बहुत कम हो जाता है जिससे शरीर पर भी दबाव कम पड़ता है। इस कारण मांसपेशियों, घुटनों और जोड़ों में ऐंठन या स्टीफनेस आने लगती है। इससे
सूजन और दर्द बढ़ता है। इसके अलावा सर्दी में हमारा लाइफस्टाइल भी बदल जाता है। हम कम पानी पीते हैं जिसकी वजह से शरीर में तरल पदार्थों की मात्रा कम हो जाती है। इससे शरीर के अंदर का सिनोवायल फ्लूड पतला हो जाता है। दूसरी ओर बॉडी का खून जरूरी अंगों को गर्म रखने के लिए वहां पहुंच जाता है। इससे हाथ-पैरों में कम खून पहुंचता है। वहीं सर्दी में सूरज की रोशनी में कमी होने के कारण विटामिन डी की भी कमी हो जाती है। विटामिन डी की कमी के कारण घुटनों में स्टीफनेस बढ़ती है। इन सब वजहों से घुटनों या जोड़ों में सर्दियों के मौसम में दर्द बढ़ जाता है। घुटनों के दर्द को भगाने का सरल उपाय सर्दियों में हमेशा गर्म कपड़े पहनें। हाथ में गलव्स, सिर में टोपी का भी ख्याल रखें। बाहर जाएं तो पूरे शरीर को ढक कर रखें। सर्दियों में गुनगुनी धूप बहुत फायदेमंद है। जब भी धूप निकलें बाहर जाएं। सर्दी में शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बना रहना चाहिए। इसके लिए शारीरिक रूप से सक्रिय रहें। एक स्थान से दूसरे स्थान पर विचरण करते रहना चाहिए, जितना संभव हो पैदल चलना और व्यायाम करना चाहिए। योगा और गर्म पूल में स्विमिंग फायदेमंद रहेगा। शरीर में अनावश्यक दबाव न दें। झुककर कोई भारी चीज न उठाएं। अगर कुछ भारी चीज उठाना है तो दूसरों की मदद लें। भारी चीज उठाने से घुटनों का दर्द बढ़ सकता है। घुटनों में दर्द से राहत पाने के लिए रात में पर्याप्त नींद जरूरी है। इसके अलावा तनाव और डिप्रेशन भी घुटनों के दर्द को बढ़ाता है, इसलिए हमेशा इन चीजों से दूर रहें। हमेशा सकारात्मक रहें। इसके लिए योगा और मेडिटेशन का सहारा लें। मसाज
भी ले सकते हैं। हेल्दी फूड का सेवन करें। घुटनों के दर्द में लहसुन, मछली, दूध, अंडा आदि का पर्याप्त सेवन करें। हरी सब्जियों का अधिक से अधिक सेवन करें।