सबकी खबर , पैनी नज़र

July 11, 2026 3:32 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

July 11, 2026 3:32 am

चार्टड फ्लाइट और फाइव स्टार होटल से किया इनकार, सादगी का दिया परिचय:मुख्यमंत्री

शिमला हिमदेव न्यूज़ 01 फरवरी, 2023: हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मंगलवार को श्रीनगर से दिल्ली पहुंच गए थे। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के लिए चार्टर्ड प्लेन की व्यवस्था की गई थी, मगर उन्होंने इसे लेने से इनकार किया और वह नॉर्मल फ्लाइट से दिल्ली आए। इसी तरह सुखविंदर सिंह सुक्खू के लिए जम्मू कश्मीर में फाइव स्टार होटल की व्यवस्था की गई थी। मगर, वह फाइव स्टार में रुकने के बजाय सरकारी गेस्ट हाउस में ठहरे। चार्टर्ड प्लेन और फाइव स्टार की सुविधा छोड़ने के बाद सुक्खू सादगी की वजह से एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। भारी बर्फबारी के चलते श्रीनगर में फंसे थे बता दें कि सुखविंदर सुक्खू 28 जनवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए श्रीनगर गए थे। 30 जनवरी की शाम को उन्होंने दिल्ली आना था। मगर श्रीनगर में भारी बर्फबारी और खराब मौसम की वजह से वह वापस दिल्ली नहीं लौट पाए। लिहाजा कल सुखविंदर सुक्खू दिल्ली पहुंचे। वह आज सुबह शिमला आएंगे और विधायक प्राथमिकताओं की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। CM सुक्खू व प्रतिभा का वीडियो बटोर रहा खूब सुर्खियां इस बीच सोशल मीडिया में सुखविंदर सुक्खू और प्रतिभा सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दोनों नेता श्रीनगर में बर्फबारी में एक छाते के नीचे चलते नजर आ रहे हैं। जिस तरह कुछ समय पहले तक होली लॉज और सुखविंदर सुक्खू में तल्खी रहती थी। उस वजह से यह वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है।