सबकी खबर , पैनी नज़र

May 8, 2026 4:52 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

May 8, 2026 4:52 pm

सुक्खू सरकार इंतजार की सरकार : धूमल

ऊना (हिमदेव न्यूज़) 05 फरवरी,2023: भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार इंतजार की सरकार बन कर रह गई है, कांग्रेस जो भी घोषणा करती है जनता उसका पूरे होने का इंतजार ही करती रहती है चाहे वह ओल्ड पेंशन स्कीम हो या 1500 प्रतिमाह महिलाओं को वादा हो सभी वादों का जनता को इंतजार है।
आने वाले समय में हम 2024 के लोकसभा चुनाव में सभी चारों सीटों पर भाजपा बड़ी जीत दर्ज करेगी जब 1984 में हमारे सात विधायक थे तब भी भाजपा के पास तीन लोकसभा की सीटें थी, उसके बाद जब 1993 में भाजपा के पास फिर सात विधायक थे तब भी हिमाचल में भाजपा ने 3 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी इस बार तो भाजपा के पास 25 विधायक है तो हम निश्चित रूप से हिमाचल प्रदेश में एक बड़ी जीत की ओर अग्रसर हो रहे हैं।