सबकी खबर , पैनी नज़र

June 26, 2026 5:31 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 26, 2026 5:31 am

जरूरतमंद एवं कमजोर लोगों का संबल बनीं प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाएं

शिमला हिमदेव न्यूज़  13 फरवरी, 2023: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश की बागडोर संभालने के साथ ही यह स्पष्ट कर दिया था कि पूरा प्रदेश एक कुटुंब के समान है और हिमाचल को देश का विकसित राज्य बनाने के ध्येय को हासिल करने के लिए प्रदेश सरकार कटिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने अपने निर्णयों से यह साबित किया है कि सुख की सरकार निराश्रित महिलाओं, बच्चों और समाज के कमजोर वर्गों की माता-पिता है। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सत्तासीन होने के पहले दिन से ही समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान की दिशा में कार्य कर रहे हैं। अनाथ बच्चों की देख-भाल के लिए आयु को बढ़ाकर 27 वर्ष करने का निर्णय भी इस दिशा में किया गया सार्थक प्रयास है।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अनाथ बच्चों को घर निर्मित करने के लिए चार विस्वा भूमि प्रदान करने का भी निर्णय लिया है। प्रदेश सरकार उनकी उच्च शिक्षा का व्यय भी वहन करेगी। सरकार के यह निर्णय जरूरतमंद और कमजोर लोगों को सहारा प्रदान करने में दूरगामी भूमिका निभाएंगे।