सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 20, 2026 10:53 am

रामपुर मंडल के बिथल में एक भीषण अग्निकांड

रामपुर मंडल के बिथल में एक भीषण अग्निकांड में करोड़ों का नुकसान होने का अनुमान है।
मिली जानकारी के अनुसार विथल स्थित चौहान जनरल स्टोर में बुधवार सुबह लगभग 4 बजे के आसपास अचानक आग लग गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए रामपुर के डीएसपी चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि चौहान जनरल स्टोर अप्पर शिमला क्षेत्र का सबसे बड़ा जनरल स्टोर था। जिसमें अचानक बुधवार सुबह तड़के आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन व पुलिस विभाग के कर्मचारी तुरन्त मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। आग इतनी भयानक लगी हुई है कि उसे समाचार लिखे जाने तक भी कंट्रोल नहीं किया जा सका था। अभी भी आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक इस अग्निकांड में करोड़ों का नुकसान होने का अनुमान है। फिलहाल आग बुझाने के प्रयास बराबर जारी है।