सबकी खबर , पैनी नज़र

June 15, 2026 4:00 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 15, 2026 4:00 am

सरकार ने अब फिर से पूर्व के अपने निर्देशों और आदेशों को निरस्त कर दिया है और स्कूलों में अब वार्षिक समारोह आयोजित हो सकेंगे।

शिमला हिमदेव न्यूज़ 23 फरवरी, 2023: सरकार ने सभी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में वार्षिक समारोह पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे जिसके उपरांत उच्च शिक्षा निदेशक अमरजीत सिंह ने सभी उप निदेशकों को निर्देश जारी करते हुए कहा था कि सभी स्कूलों व शिक्षण संस्थानों को वार्षिक समारोह न करने के तुरंत निर्देश दिए जाएं। अचानक 1 घंटे के भीतर ही सरकार ने यू-टर्न लेते हुए फिर से पूर्व के अपने निर्देशों और आदेशों को निरस्त कर दिया और स्कूलों में अब वार्षिक समारोह आयोजित हो सकेंगे।