सबकी खबर , पैनी नज़र

October 20, 2026 11:29 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 20, 2026 11:29 pm

राजधानी शिमला के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कॉलेज संजौली की छात्रा आस्था शर्मा ने देशभर में पहला स्थान हासिल किया.

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 04 मार्च 2023: राष्ट्रीय युवा संसद में पहला स्थान हासिल करने वाली आस्था शर्मा को राज्यपाल ने किया सम्मानित राष्ट्रीय युवा संसद की भाषण प्रतियोगिता में राजधानी शिमला के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कॉलेज संजौली की छात्रा आस्था शर्मा ने देशभर में पहला स्थान हासिल किया. देश की संसद में आस्था शर्मा का भाषण सोशल मीडिया पर वायरल है. लोग जमकर आस्था शर्मा की तारीफ कर रहे हैं. पहाड़ी परिधान में देश की संसद में भाषण देने के लिए पहुंची आस्था शर्मा शिमला के कोटगढ़ की रहने वाली हैं. आस्था शर्मा के पिता मनमोहन शर्मा बागवान हैं और मां रेखा शर्मा गृहिणी हैं.आस्था शर्मा के हिमाचल लौटने पर प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने आस्था शर्मा को राजभवन बुलाकर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय युवा संसद में आस्था के भाषण से पूरा हिमाचल प्रदेश गौरवान्वित महसूस कर रहा है. राज्यपाल ने कहा कि महान लेखक, साहित्यकार, कवि और कलाकार अपनी प्रतिभा से ही जीवित रहते हैं. उन्होंने आस्था शर्मा को और ज्यादा मेहनत कर जीवन में सफलता हासिल करने की प्रेरणा दी.