सबकी खबर , पैनी नज़र

October 20, 2026 11:29 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 20, 2026 11:29 pm

लोरेटो कॉन्वेंट ताराहॉल में आपदा प्रबंधन का अभ्यास

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 04 मार्च 2023: लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल तारा हॉल शिमला में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण हेतु मॉक ड्रिल किया गया l विद्यालय में गृह रक्षा विभाग की तीसरी वाहिनी के द्वारा आपदा प्रबंधन हेतु प्रशिक्षण शिविर लगाया गया, जिसके प्रमुख कंपनी कमांडर प्रकाश नेगी व महेंद्र कुमार जी थे l वे अपनी बारह सदस्यीय टीम के साथ आए थे और सभी ने बच्चों को आपदा प्रबंधन के विषय में जागरूक किया। छात्राओं ने प्रशिक्षकों के साथ-साथ प्राथमिक उपचार के प्रयोग भी किए। यह एक बहुत ही अनिवार्य और लाभदायक प्रशिक्षण कार्यक्रम था, जिसमें छात्राओं व अध्यापकों ने आपदा के समय किस तरह हम अपनी व दूसरों की सहायता कर सकते हैं, यह प्रशिक्षण छात्राओं अध्यापकों और अन्य कर्मचारियों को गृह विभाग के कंपनी कमांडरों द्वारा दी गई । विद्यालय में लगभग 1000 एक हजार छात्राओं और बत्तीस अध्यापक, अध्यापिकाओं और अन्य विद्यालय के कर्मचारियों ने आपदा प्रबंधन के इस प्रशिक्षण में भाग लिया। इस प्रशिक्षण के दौरान स्कूल के बच्चों ने बहुत ही उत्साह दिखाया । विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर गोरैटी ने इस तरह के प्रशिक्षण को समय-समय पर करने की सलाह दी है ताकि सभी जागरूक हो सके।