सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

April 1, 2026 2:21 am

ठियोग में खाई में गिरी कार, व्यक्ति की मौत

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 07 मार्च 2023: शिमला के ठियोग हाटकोटी NH-5 पर एक गाड़ी गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इसमें सवार पंजाब के रहने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी शिमला से ठियोग की ओर जा रही थी। इसी बीच ये अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इसमें एक ही व्यक्ति सवार था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय व्यक्ति को गाड़ी गिरने की आवाज सुनाई दी तो वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि गाड़ी नंबर (PB 01C-8221) गिरी हुई है। गाड़ी में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।मृतक की पहचान सतपाल सिंह पुत्र विजयपाल सिंह निवासी मकान नंबर 26 विशिष्ट सदन, शांति नगर, जिला पटियाला पंजाब के तौर पर हुई है। मृतक की उम्र करीब 32 साल बताई जा रही है।