सबकी खबर , पैनी नज़र

June 25, 2026 9:22 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 25, 2026 9:22 am

प्रदेश सरकार जन कल्याण के लिए समर्पित: जगत सिंह नेगी

शिमला (हिमदेव न्यूज़)  16 मई, 2023: विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित राज्य सरकार प्रदेशवासियों के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रही है तथा इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए कई निर्णायक फैसले भी लिए गए है। व्यवस्था परिवर्तन की राह पर सरकार लोगों के हितों के लिए सभी पहलुओं पर गहनता से विचार कर रही है।
यह बात राजस्व, बागवानी तथा जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां विभिन्न चरणों में राजस्व, बागवानी तथा जनजातीय विकास विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान कही। उन्हांेने उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों के कल्याण के लिए सेंवेदनशील है तथा इसके लिए महत्वपूर्ण जानकारी एकत्रित करने व समयबद्ध निर्णय लेने के लिए वह ऑस्ट्रलिया के दौरे पर गए थे। इससे प्रदर्शित होता है कि सरकार प्रदेश में अत्याधुनिक तकनीक तथा अद्यतन सूचना के आधार पर विकास करने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने बैठक के दौरान संबंधित विभागों की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली और सभी कार्यों समय पर पूर्ण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जिससे लोगों को लाभान्वित कर प्रदेश की उन्नति सुनिश्चित की जा सके।
इस अवसर पर राजस्व, बागवानी तथा जनजातीय विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।