सबकी खबर , पैनी नज़र

July 29, 2026 12:36 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

July 29, 2026 12:36 am

अनुराग ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को दिए चुनावी टिप्स, जलेबी का आनंद उठाया

शिमला ( हिमदेव न्यूज़ ) 18 मई, 2023: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भाजपा मुख्यालय दीपक चक्कर में कार्यकर्ताओं के साथ स्वर्णिम पल व्यतीत करें, इस दौरान अनुराग ठाकुर ने कार्यकर्ताओं के साथ एक परिचय बैठक की जिसमें उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के व्यक्तिगत नाम जाने। उसके उपरांत केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष के कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी कार्यकर्ताओं को दी और उन्होंने बताया कि किस प्रकार से हमें व्यक्तिगत संपर्क से एक बार फिर नरेंद्र मोदी की सरकार केंद्र में रिपीट करनी है।कार्यकर्ताओं ने खुलकर अनुराग ठाकुर से बातचीत भी की और केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स भी दिए।
इस दौरान अनुराग ठाकुर ने कार्यकर्ताओं के साथ जलेबी का आनंद भी उठाया।
भारतीय जनता पार्टी अपने आप को एक परिवार मानता है और आज अनुराग ठाकुर ने साबित कर दिया कि किस प्रकार से उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ पल व्यतीत कर एक परिवार के सदस्य के रूप में समय व्यतीत किया, कार्यकर्ताओं ने कविताएं और संगीत भी गाकर अपना हुनर अनुराग ठाकुर के सामने व्यक्त किया।इस दौरान राज्य सभा सांसद डॉ सिकंदर कुमार, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, प्रदेश उपाध्यक्ष पायल वैद्य, प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय सूद , 2022 की प्रत्याशी रवि मेहता, चेतन ब्रागटा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी करण नंदा, प्रदेश सचिव कुसुम सदरेट, सीमा ठाकुर, जिला अध्यक्ष विजय परमार समस्त सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।