सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 10, 2026 4:33 am

तुम बहुत प्यारे हो सुरेंद्र शर्मा शिव

तुम्हारी एक मुस्कान है
मेरे हर दर्द की दवा
है तुम्हारी वाणी में मिठास
जैसे चीनी की रवा

हो नटखट भी बहुत
मेरे राज दुलारे हो
तुम बहुत प्यारे हो
इस जहां से न्यारे हो

शरारत भी बता जाती है
तेरे चेहरे की चंचल मुस्कान
है सच्चाई चेहरे पर तेरे
जिसमें नज़र आते भगवान

हो गई ये दुनिया हसीन
तुम जबसे हमारे हो
तुम बहुत प्यारे हो
इस जहां से न्यारे हो

हो रौनक़ इस घर की तुम
मेरी ज़िंदगी की ज़िंदगी हो
देखकर हर अदा तुम्हारी
लगता है ख़ुदा कि बंदगी हो

नहीं टिकते ज़्यादा कहीं पर
लगते जैसे कोई बंजारे हो
तुम बहुत प्यारे हो
इस जहां से न्यारे हो

तेरे चेहरे की एक हंसी
मेरे सौ दुखों पर भारी है
मैं क्या दे सकता हूँ तुम्हें
मैंने जान भी तुझपर वारी है

हम तुम्हारे और
तुम हमारे सहारे हो
तुम बहुत प्यारे हो
इस जहां से न्यारे हो

हो जाओगे बड़े वक्त के साथ
ये तो जग की रीत है
रहनी चाहिए ये ऐसी ही तब भी
हमारे बीच जो प्रीत है

मत भूलना कभी
मां के आँख के तारे हो
तुम बहुत प्यारे हो
इस जहां से न्यारे हो।