एससीईआरटी सोलन द्वारा 19 फरवरी 2023 को आयोजित राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा का संचालन किया गया था। इस परीक्षा में राजकीय उच्च विद्यालय साहज का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा।
विद्यालय के मुख्य अध्यापक प्यारे लाल वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस परीक्षा में इस विद्यालय के दो होनहार विद्यार्थियों ने जिला मंडी की सूची में स्थान प्राप्त किया है। जिसमें नितिन चौहान सुपुत्र मीन चंद का जिला मंडी में 25 स्थान वह स्नेहा सुपुत्री बिहारीलाल का 107 वां स्थान रहा। उन्होंने बताया कि विद्यालय के इतिहास में पहली बार इस राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा को विद्यार्थी ने उत्तीर्ण किया है ।
इन विद्यार्थियों व अभिभावकों को मुख्य अध्यापक व अन्य अध्यापकों ने उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं व हार्दिक बधाई दी।
Post Views: 128







