सबकी खबर , पैनी नज़र

October 17, 2026 7:52 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 17, 2026 7:52 pm

मुख्यमंत्री ने संसद की लोक लेखा समिति से की भेंट

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 06 जून, 2023: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार देर सायं शिमला में संसद की लोक लेखा समिति के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी और समिति के अन्य सदस्यों से भेंट की। समिति के अध्यक्ष और सदस्य अध्ययन दौरे के लिए शिमला आए हैं।
मुख्यमंत्री ने हिमाचल आगमन पर समिति के सदस्यों का स्वागत किया तथा राज्य के विभिन्न विकासात्मक विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
अधीर रंजन चौधरी की धर्मपत्नी अतिशा चौधरी, ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर और लोक लेखा समिति के सदस्य जगदम्बिका पाल, के. लक्ष्मण, घनश्याम तिवारी, राम कृपाल यादव और राहुल रमेश शेवाले, मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।