सबकी खबर , पैनी नज़र

October 17, 2026 4:12 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 17, 2026 4:12 am

हिमाचल में ख़राब मौसम से उपजे हालातों पर केंद्र की पूरी नज़र: अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से बाढ़-बारिश को लेकर की फ़ोन पे बात

9 जुलाई 2023, हिमाचल प्रदेश: केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश व बाढ़ से बनी परिस्थियों को ध्यान रखते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल से फ़ोन पर बातचीत कर स्थिति का जायज़ा लिया व केंद्र सरकार द्वारा हालतों पर बारीकी से नज़र रखे जाने की बात कही। अनुराग ठाकुर ने कहा “ पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश को भौगोलिक जटिलता और मौसम के बदलाव के समय विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं से जूझना पड़ता है। पिछले कुछ दिनों से हिमाचल में भारी बारिश के चलते बाढ़ व भूस्खलन देखने को मिल रहा है। भारी बारिश के चलते हो रहे जान-माल के नुक़सान की घटनाएँ दुःखद हैं। स्थानीय प्रशासन पूरी तत्परता के साथ राहत व बचाव कार्यों में लगा है जिसमें जनता का पूरा सहयोग मिल रहा है। मैंने मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू जी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल जी से बारिश व बाढ़ से बनी परिस्थियों को ध्यान रखते हुए कई बिंदुओं पर व्यापक चर्चा की है”इस दौरान ठाकुर ने बताया कि केंद्र सरकार लगातार हिमाचल पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा, “हिमाचल की स्थिति पर केंद्र सरकार की पूरी गंभीरता के साथ नज़र बनाए हुए है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने हेतु हम पूरी तरह तैयार हैं और राज्य सरकार को हर आवश्यक मदद उपलब्ध कराई जाएगी।भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी जमीनी स्तर पर उतरकर लोगों की हर संभव मदद कर रहे हैं”