सबकी खबर , पैनी नज़र

July 6, 2026 7:12 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

July 6, 2026 7:12 am

मुख्यमंत्री ने ओमन चांडी के निधन पर शोक व्यक्त किया

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 18 जुलाई, 2023 मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनका आज प्रातः 79 वर्ष की आयु में बेंगलुरु में निधन हो गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ओमन चांडी दो बार केरल के मुख्यमंत्री रहे और उनके मुख्यमंत्रित्व में केरल राज्य ने आशातीत प्रगति की है। उन्होंने कहा कि केरल के विकास में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।