सबकी खबर , पैनी नज़र

October 6, 2026 12:11 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 6, 2026 12:11 pm

एसजेवीएन ने आपदा राहत कोष में 2.55 करोड़ रुपये का किया अंशदान

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 20 जुलाई, 2023 सतलुज जल विद्युत निगम के अध्यक्ष नंद लाल शर्मा ने निगम की ओर से बाढ़ प्रभावित परिवारों को सहायता प्रदान करने के दृष्टिगत आपदा राहत कोष-2023 के लिए आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को 2,55,00,000 रुपये की राशि के चेक प्रदान किए।
मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस राशि से संकट की घड़ी में प्रभावित परिवारों को सहायता प्रदान करने में मदद मिलेगी।