सबकी खबर , पैनी नज़र

November 3, 2026 12:38 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

November 3, 2026 12:38 am

अग्निवीर वायु प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अन्तिम तिथि 17 अगस्त

शिमला 01 अगस्त, 2023 भारतीय वायु सेना ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु प्रवेश जनवरी, 2024 के लिए चयन परीक्षा के लिए अविवाहित भारतीय पुरूष और महिला उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। कमांडिंग आफिसर विंग कमांडर एसवीजी रेड्डी ने आज यहां बताया कि इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आरम्भ कर दी गई है और 17 अगस्त, 2023 को रात 11 बजे तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा 13 अक्तूबर, 2023 से ली जाएंगी। उन्होंने बताया कि 27 जून, 2003 से 27 दिसम्बर, 2006 के बीच जन्में युवा आवेदन के लिए पात्र होंगे, जिसमें यह दोनों तिथियां भी शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि शैक्षणिक योग्यता के तहत विज्ञान विषय तथा विज्ञान के अलावा अन्य विषयों के अभ्यर्थी पात्र होंगे। पंजीकरण और परीक्षा शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रवेश स्तर की योग्यता पर विस्तृत जानकारी तथा चिकित्सा मानक, नियम और शर्तें, ऑनलाइन आवेदन और पंजीकरण के लिए निर्देश इत्यादि के बारे पर लॉग ऑन कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।