सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 28, 2026 11:15 pm

भाजपा नेताओं ने नीरज चोपड़ा को दी बधाई

शिमला 28 अगस्त 2023: नीरज चोपड़ा ने भारत को विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में पहला गोल्ड मेडल दिलाया। इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन, महामंत्री त्रिलोक कपूर, डॉ सिकंदर कुमार, बिहारी लाल शर्मा ने उन्हों बधाई दी।
भाजपा नेताओं ने इस अवसर पर कहा कि नीरज द्वारा यह जीता मेडल भारत लिए गौरव का विषय है।
नीरज ने जैवलिन थ्रो के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए 88.17 मीटर की दूरी तक भाला फेंका।
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में जैवलिन थ्रो के फाइनल में 12 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें नीरज टॉप पर रहे और गोल्ड जीता। वहीं भारत के किशोर जेना पांचवें नंबर पर रहे। किशोर ने 84.77 मीटर की दूरी तक भाला फेंका। डीपी मनु छठे नंबर पर रहे. उन्होंने 84.14 मीटर की दूरी तक भाला फेंका।चेक रिपब्लिक के वाडलेच तीसरे नंबर पर रहे थे। उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता। वाडलेच ने 86.67 मीटर की दूरी तक भाला फेंका।