नई दिल्ली: ऋतिक रोशन (Hritik Roshan) बॉलीवुड के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले सितारों में से एक हैं. एक्टिंग के साथ-साथ उनके लुक की भी लोग खूब तारीफ करते हैं. ऋतिक आज भले ही किसी जेंटलमैन से कम ना दिखते हों, लेकिन बचपन में वो बहुत शरारती हुआ करते थे. एक बार तो वो अपने घर में ही खो गए थे और फिर पुलिस तक को बुलाना पड़ गया था
ऋतिक रोशन ने किया था जिक्र
सुपरस्टार ऋतिक रोशन (Hritik Roshan) अपने स्टाइल से दुनिया को अपना दिवाना बना चुके हैं. लेकिन बचपन में एक्टर इतने शरारती थे कि उनके माता-पिता उनसे काफी परेशान रहते थे. ऐसा ही एक किस्सा है जब ऋतिक एक बार स्कूल से घर आए पर घरवालों को घर पर मिले ही नहीं. राकेश रोशन ने इस वाकया का जिक्र किया था.
कपिल शर्मा शो में बताया था किस्सा
‘द कपिल शर्मा शो’ पर जब एक बार ऋतिक रोशन (Hritik Roshan) अपने पिता राकेश रोशन के साथ आए थे तब उन्होंने बताया था-‘एक बार घर में ही ये खो गया, स्कूल से आ गया, पर कहीं नहीं मिल रहा था. सारे कमरे देख लिए ये कहीं था ही नहीं! बेडरूम हमारा लॉक था, चाभी हमारे पास थी. अंदर जाने का सवाल ही नहीं उठता था. 2-3 घंटे हो गए नहीं मिले. फिर पुलिस को घर पर बुलाया गया.’
खिड़की से कमरे में घुसे थे ऋतिक
ऋतिक रोशन (Hritik Roshan) ने आगे बताया कि वह अपनी मम्मी के रूम के अंदर ही थे. ऋतिक ने बताया था- ‘एक छोटी सी खिड़की थी, तो उसे खोल-वोल के मैं कमरे कें अंदर घुस गया. मैं बैटमैन वर्सेस सुपरमैन देखना चाहता था, VHS प्लेयर पर. अब कमरा लॉक था, बाहर से अंदर और अंदर से बाहर का कुछ पता नहीं चल रहा था. बाहर पुलिस वगैरा सब आए हुए हैं. अब मैं अंदर सो गया. फिर 4 घंटे बाद मेरी नींद खुली तो मेरी नजर खिड़की पर गई.’
मां का हुआ रो-रोकर बुरा हाल
ऋतिक (Hritik Roshan) ने बताया- ‘मम्मी मुझे वहां दिखाई दीं और मैं मम्मी को सिर्फ देखे जा रहा था, क्योंकि वो रोए जा रही थीं. खिड़की के बाहर मेरी मम्मी रोते-रोते इधर से उधर टहल रही थीं. उन्होंने रोते रोते ही खिड़की की तरफ देखा और कुछ पल के लिए थम गईं. फिर मम्मी का रोना जोर-जोर से शुरू हो गया, उन्होंने पापा को इशारे में बुलाया और कहा-डुग्गू.’
यह भी पढ़ें- देवयानी को पता चलेगा सई का बड़ा राज, चालाकी से करवा देगी मुंह पर ताला बंद
एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें








