सबकी खबर , पैनी नज़र

November 3, 2026 12:35 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

November 3, 2026 12:35 am

हिंदी पखवाड़े के तहत इनर व्हील क्लब सोलन मिड टाउन द्वारा माध्यमिक पाठशाला सपरून में करवाई कई प्रतियोगिताएं 

हिंदी पखवाड़े के तहत इनर व्हील क्लब सोलन मिड टाउन द्वारा माध्यमिक पाठशाला सपरून में हिंदी के महत्व को समझने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसके तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें सुलेख लेखन, निबंध लेखन ,वह भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया स्कूल के छात्र-छात्राओं ने इन प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया वही क्लब की प्रधान उषा ठाकुर द्वारा छात्रों को हिंदी भाषा और साहित्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई उन्होंने सभी छात्रों को समझाया कि हमें हिंदी भाषा में बोलने वाले लिखने में शर्म नहीं करनी चाहिए क्योंकि हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है उन्होंने इस अवसर पर छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि हिंदी भाषा को और अधिक समृद्ध बनाने के लिए हम सबको मिलकर प्रयास करना चाहिए क्लब द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया