



शिमला 24 सितंबर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा सोलन जिले के अर्की के लुटरू महादेव नामक स्थान पर विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए एक दिवसीय पिकनिक का आयोजन किया गया जिसमें विवि के 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें विश्व विद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया | इकाई अध्यक्ष करण भटनागर ने जानकारी देते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समय-समय पर करती रहती है। इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थी परिषद छात्रों में एक नई ऊर्जा लाने के लिए तथा मानसिक और शारीरिक रूप से रिफ्रेश होने के लिए करती है।
मंदिर के पुजारी के माध्यम से लुटरू महादेव के बारे में सभी छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई तथा उस मंदिर के इतिहास के बारे में भी जानकारी दी गई। मंदिर में दर्शन के उपरांत सभी छात्रों के लिए कोटली मैदान में धाम का आयोजन एवं डीजे पार्टी का आयोजन किया गया | पिकनिक के अंत में करण ने विवि की तमाम छात्र शक्ति का इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी का धन्यवाद व्यक्त किया