सबकी खबर , पैनी नज़र

November 3, 2026 12:41 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

November 3, 2026 12:41 am

76 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 17 अक्तूबर को

सोलन 09 अक्टूबर 2023: सोलन ज़िला में विभिन्न निजी उद्योगों में 76 पदों को भरने के लिए 17 अक्तूबर, 2023 को उप रोज़गार कार्यालय नालागढ़ में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन संदीप ठाकुर ने दी।
संदीप ठाकुर ने कहा कि इन पदों में मैसर्ज़ टाॅरेन्ट फार्मास्यूटिकल बद्दी में 10 पद, मैसर्ज़ औग्ज़ेलिस लैब बद्दी में 42 पद, मैसर्ज़ रैकिट बैंकिंज़र हैल्थकेयर इंडिया प्राईवेट लिमिटिड बद्दी में 09 पद तथा मैसर्ज़ अनुस्पा हेरिटैज प्रोडक्ट प्राईवेट लिमिटिड परवाणु में 15 पद पर भरे जाएंगे।
उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 20 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि उक्त पदों की विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक विभागीय पोर्टल  EEMIs     पर लाॅग इन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंजीकरण के लिए उम्मीदवारों को  EEMIs    पर  candidate Login Tab  के माध्यम से पंजीकृत करने के उपरांत अपनी  Registration Profile पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन करना होगा।उन्होंने कहा कि आवेदन करने से पूर्व प्रत्येक आवेदक का नाम रोज़गार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर, 2023 है।
उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता सम्बन्धी सभी अनिवार्य प्रमाण पत्र व दस्तावेज़ सहित उप रोज़गार कार्यालय नालागढ़ में 17 अक्तूबर, 2023 को प्रातः 10.30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते है।
कैंपस इंटरव्यू से सम्बन्धित अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस पर कार्यालय दूरभाष नम्बर 01792-227242, 78768-26291 तथा 70189-18595 पर सम्पर्क कर सकते हैं।