सबकी खबर , पैनी नज़र

October 6, 2026 11:24 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 6, 2026 11:24 am

कार्यालय संगठन की रीढ़ : बिंदल

शिमला : भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने महिला मोर्चा और अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यालय का शुभारंभ चक्कर में किया आज दो मोर्चे के कार्यालय खोलने के अवसर पर डॉ राजीव बिंदल ने कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी। डॉ राजीव बिंदल ने कार्यालयो के महत्व पर बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश अपने 17 संगठनवात्मक जिलों में कार्यालय खोल रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठनात्मक जिलों के खुलने से महिलाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित होगी वहीं प्रदेश में भाजपा की गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण क्षेत्रों में में बसने वाली जनता तक केंद्र सरकार की योजनाओं का निष्पादन भी होगा । प्रदेश में सभी मोर्चों के अलग कार्यालय होने से कार्य में तेजी आती है और कार्यकर्ताओं को मजबूती मिलती है।उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह कार्यालय संगठन की रीढ़ माने जाएंगे।
इस अवसर पर दोनों मोर्चों की महिला कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रही जिसमें प्रमुख रूप से महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष वंदना योगी और अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश डोगरा विशेष रूप में उपस्थित रहे।