सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 19, 2026 5:11 pm

दिल्ली में ट्रकों की एंट्री पर बैन, प्रदूषण के चलते राजधानी में ग्रैप-4 स्तर की पाबंदियां लागू

प्राइमरी स्कूल 10 तक बंद, बड़ी कक्षाओं को ऑनलाइन पढ़ाई का विकल्प
दफ्तरों में 50 फीसदी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने का निर्देश

दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण हालात खराब होने लगे हैं। इसे देखते हुए एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमिशन ने दिल्ली में ग्रैप-4 की पाबंदियां लागू कर दी गई हैं। ग्रैप-4 स्तर की पाबंदियों के तहत दिल्ली में जरूरी सेवाओं में लगे ट्रकों को छोडक़र बाकी ट्रकों की एंट्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। हालांकि सीएनजी और इलेक्ट्रिक ट्रकों की एंट्री जारी रहेगी। ग्रैप-4 स्तर की पाबंदियां तभी लागू की जाती हैं, जब प्रदूषण की स्थिति बेहद गंभीर हो जाती है।

दिल्ली सरकार ने छोटे बच्चों को इस खतरनाक प्रदूषण से बचाने के लिए सभी प्राथमिक विद्यालयों को 10 नवंबर तक बंद करने की घोषणा की है। वहीं, कक्षा छठीं और उससे ऊपरी कक्षा के छात्रों की पढ़ाई ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से कराने का फैसला स्कूल प्रमुखों पर छोड़ दिया गया है। सरकारी और निजी दफ्तरों में 50 फीसदी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम कराने का निर्देश शामिल है। गौरतलब है कि दिल्ली में रविवार को दोपहर बाद तीन बजे एक्यूआई 463 अंकों पर पहुंच गया था।