सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 21, 2026 9:09 am

छोटी दीपावली
(कार्तिक चतुर्दशी/ छोटी दीपावली)

छोटी दीपावली
(कार्तिक चतुर्दशी/ छोटी दीपावली)
दीपावली से ठीक एक दिन पहले छोटी दीपावली मनाई जाती है। छोटी दीपावली को नरक चतुर्दशी या काली चौदसी भी कहा जाता है। इस दिन दिए जलाए जाते हैं ठीक वैसे ही जैसे दीपावली पर किया जाता है।
एक पौराणिक कथा के अनुसार, कार्तिक चतुर्दशी तिथि पर ही श्रीकृष्ण ने नरकासुर नाम के राक्षस का वध किया था। इसी के चलते इस दिन का नाम नरक चतुर्दशी पड़ा। ऐसा कहा जाता है कि किसी स्त्री के हाथों ही नरकासुर का वध हो सकता था इसीलिए भगवान् श्री कृष्ण ने अपनी पत्नी सत्यभामा को सारथी बनाया। इनकी सहायता से ही श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध किया।
पौराणिक कथा अनुसार नरकासुर ने करीब 16,000 कन्याओं को अपने पास बंदी बना रखा था। श्रीकृष्ण ने इस राक्षस का वध कर उन सभी को बंधन से मुक्त कराया था।
जब श्रीकृष्ण ने उन सभी कन्याओं को बंधन मुक्त कराया तब उन सभी ने कहा, कि उन्हें अब समाज में कोई भी स्वीकार नहीं करेगा। ऐसे में उन सभी 16,000 कन्याओं ने श्रीकृष्ण से कहा कि वो कुछ ऐसा करें जिससे उन सभी को समाज में फिर से सम्मान प्राप्त हो सके। इसके लिए श्रीकृष्ण ने सभी कन्याओं को समाज में सम्मान दिलाने के लिए उन सभी को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया। इसमें सत्यभामा ने भी श्रीकृष्ण की मदद की थी।
मान्यता है कि 16,000 कन्याओं को बंधन मुक्त कराने और नरकासुर का वध करने के उपलक्ष्य में ही नरक चतुर्दशी के दिन दीपदान की परंपरा शुरू हुई थी।
प्रदीप गोयल
सेवा भारती चण्डीगढ़