सबकी खबर , पैनी नज़र

September 3, 2026 11:07 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 3, 2026 11:07 pm

परिवीक्षाधीन आईपीएस अधिकारियो ने राज्यपाल से भेंट की

शिमला 02 जनवरी, 2024:

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से आज राजभवन में हिमाचल कैडर के परिवीक्षाधीन भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इन परिवीक्षाधीन अधिकारियों में अभिषेक, गौरवजीत सिंह और मेहर पंवर शामिल थे।
राज्यपाल ने आईपीएस अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि समाज को उनसे बहुत आशाएं हैं और जिले में एक अधिकारी के रूप में लोग उन पर विश्वास करते हैं और अपनी सुरक्षा चाहते हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे समर्पण व निष्ठा के साथ कार्य करें और भ्रष्टाचार मुक्त समाज तथा हिमाचल को नशा मुक्त बनाने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
श्री शुक्ल ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।