सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 20, 2026 7:22 am

इतिहास की सबसे निकम्मी सरकार सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की सरकार : बिंदल

शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के आज तक के इतिहास की सबसे निकम्मी सरकार सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की सरकार है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार में यदि रत्तीभर भी शर्म है तो अपनी सरकार के कामों के बूते पर जनता से वोट मांगे। कांग्रेस की सरकार ने डेढ़ साल में 25000 करोड़ रू0 का कर्ज हिमाचल प्रदेश की जनता पर चढ़ा दिया और काम के नाम पर कुछ नहीं किया। केन्द्र की मोदी सरकार ने भारी भरकम राशियां आपदा राहत के लिए दी, उन राशियों में सरकार ने बंदर बांट करके जनता के पैसे का दुरूपयोग किया और चुनाव आने पर वोट मांगने के लिए केवल और केवल भाजपा को गाली देना, कांग्रेस के पूर्व विधायकों को गाली देना, पूर्व मुख्यमंत्री को गाली देना इस आधार पर वोट मांगे जा रहे हैं। माननीय मुख्यमंत्री की भाषा सड़क छाप हो गई है जिसमें वो जनता के प्रतिनिधियों को काले नाग बोलते हैं, भेड़े बोलते हैं, मेंढक बोलते हैं और उनके मंत्री-संत्री सब उनकी भाषा दोहरा रहे हैं। ये कांग्रेस की हताशा, निराशा और बौखलाहट का सबसे बड़ा नमूना है।
डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि श्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने 2022 के चुनाव के बाद बयान देकर 97 प्रतिशत हिन्दू आबादी का अपमान किया और राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस पार्टी का ऐजेन्डा सनातन को समाप्त करने का जोर-शोर से चल रहा है। कांग्रेस ने तय किया है कि ओ0बी0सी0 आरक्षण का 6 प्रतिशत मुस्लिम को दिया जाए और अल्पसंख्यकों को 15 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। इतना ही नहीं देश के लोगों पर वैल्थ टैक्स के नाम से अमेरिका पैटर्न पर टैक्स लगाया जाएगा।
डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि वर्तमान प्रदेश की सरकार ने डेढ़ साल में एक भी स्कूल, अस्पताल, कार्यालय, संस्थान आदि नहीं खोला और प्रदेश की जनता को धोखा देते हुए 1500 संस्थान बंद कर दिए। भाजपा ने कहा कि चले हुए अस्पताल, स्कूल, काॅलेज, तहसीलें, उप-तहसीलें, पटवार सर्कल, वैटनरी डिस्पेंसरिंज आदि जो बंद किए हैं उसके लिए कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश की जनता से मांफी मांगे।
डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश में और प्रदेश में नेता विहीन, नीति विहीन हो चुकी है इसलिए सारे देश में कांग्रेस के लोग दनादन कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। हिमाचल की जनता ये जानती हे कि देश में सरकारी मोदी जी की बननी है और हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार भी त्रिशंकु की तरह लटकी हुई है इसलिए प्रदेश के विकास के लिए और देश के हित के लिए प्रदेश का मतदाता भाजपा को, मोदी जी को वोट करेगा न कि डूबे हुए जहाज में सवार होगा।