सबकी खबर , पैनी नज़र

May 12, 2026 2:52 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

May 12, 2026 2:52 am

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कुटलैहड़ विस से कांग्रेस प्रत्याशी विवेक के साथ समूरकलां में मुलाकात की।

ऊना, हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज कुटलैहड़ विस से कांग्रेस के प्रत्याशी विवेक शर्मा के नामांकन से पूर्व उनसे व उनके समर्थकों के साथ समूरकलां में मुलाकात की। इस दौरान विधिपूर्वक पूजा अर्चना भी की। मुकेश अग्निहोत्री व विवेक शर्मा को माता चिंतपूर्णी से लाई गई चुनरी व प्रसाद से सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कुटलैहड़ से कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा को नामांकन पत्र भरने की बधाई दी।

उन्होंने कांग्रेस समर्थकों से कहा की हर कार्यकर्ता एकजुट होकर के फील्ड में जुड़ जाए, क्योंकि यह चुनाव सत्य व असत्य के बीच है, यह चुनाव साजिश के खिलाफ है, यह चुनाव धर्म व अधर्म की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस की सरकार को मजबूत बनाने में कुटलैहड़ अहम योगदान देगा।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कुटलैहड़ से धोखा करने वालों को जनमत का अपमान करने वालों को स्वार्थी लोगों को जनता सबक सिखाएं और विकास का रास्ता चुनते हुए कांग्रेस को मतदान करें। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि विवेक शर्मा पूरी तरह से कुटलैहड़ का विकास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार कुटलैहड़ के विकास में कोई कसर नहीं रखेगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जनता के हर वायदे को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि पानी की समस्या का हल होगा, हर क्षेत्र में विकास होगा, पर्यटन का विकास करेंगे।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कुटलैहड़ की जनता इस इतिहास को लिखेगी की जब एक तरफ धोखेबाज थे तो दूसरी तरफ ईमानदार व प्रदेश की सेवा विकास को आगे बढ़ाने वाली कांग्रेस को जनता ने चुना। उन्होंने कहा कि यह चुनाव इतिहास बनाएगा कुटलैहड़ अपना इतिहास लिख दे, विकास में कोई कसर नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि सभी नेता कार्यकर्ता मतभेद मनभेद बुलाकर कांग्रेस के लिए काम करें, सबका मान सम्मान होगा। उन्होंने भारी संख्या में जुटे जन सैलाब व जन समूह को देखकर ऐलान किया कि कुटलैहड़ से कांग्रेस की जीत पक्की है। उन्होंने कहा कि विवेक शर्मा के नेतृत्व में विकास के झंडे को बुलंद किया जाएगा।