सबकी खबर , पैनी नज़र

August 23, 2026 12:55 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

August 23, 2026 12:55 am

कांग्रेस का रंग के आधार पर भारतीयां को बांटने का सपना नहीं होगा पूरा :- राजीव भारद्वाज

धर्मशाला, भाजपा प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज ने शाहपुर मंडल में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा शहजादे को देना होगा कांग्रेस के सैम पित्रोदा चीनी और दक्षिण भारतीय अफ्रीकी नागरिकों जैसे दिखते हैं। उनके इस बयान पर बेहद गुस्से में दिखे राजीव भारद्वाज ने कहा कि ’शहजादे’ के अमेरिका में रहने वाले अंकल की यह टिप्पणी नस्ली है और देशवासी त्वचा के रंग को लेकर अपमान कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। शहजादे को त्वचा के रंग के इस खेल की अनुमति किसने दी? इसका जवाब देना होगा।

उन्होंने कहा पित्रोदा ने पिछले दिनों भी भारत में अमेरिका की तर्ज पर विरासत टैक्स की पैरवी कर कांग्रेस की खूब किरकिरी कराई थी। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख पित्रोदा ने एक पॉडकास्ट में कहा था – ’हम 75 साल से बहुत सुखद माहौल में रह रहे हैं, जहां कुछ लड़ाइयों को छोड़ दें तो लोग साथ-साथ रह रहे हैं।’ पित्रोदा ने इंटरनेट मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित इस इंटरव्यू में कहा ’हम भारत जैसे विविधता से भरे देश को एकजुट रख सकते हैं। जहां पूर्व के लोग चीनी जैसे लगते हैं, पश्चिम के लोग अरब और उत्तर के लोग गोरों जैसे दिखते हैं जबकि दक्षिण भारतीय अफ्रीकी जैसे लगते हैं।’ उन्होंने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, हम सभी भाई-बहन हैं। भारत में अलग क्षेत्र के लोगों के रीति-रिवाज, खान-पान, धर्म, भाषा अलग-अलग हैं लेकिन भारत के लोग एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। पित्रोदा की इस टिप्पणी पर राजीव भारद्वाज की अगुआई में भाजपा ने चौतरफा हमला बोला। भारद्वाज ने कहा – शहजादे के मार्गदर्शक अंकल ने बड़ा राज खोला है। पित्रोदा ने बताया कि जिनकी त्वचा का रंग काला है, वे सभी अफ्रीका के रहने वाले हैं। पित्रोदा की यह टिप्पणी नस्ली है। देशवासी त्वचा के रंग को लेकर अपमान कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। राजीव ने कहा शहजादे के दार्शनिक ने इतनी बड़ी गाली दे दी, जिससे आज मुझे बेहद गुस्सा आ गया है।