सबकी खबर , पैनी नज़र

May 11, 2026 11:27 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

May 11, 2026 11:27 pm

विधायक हरीश जनारथा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया

शिमला 06 जून, 2024: शिमला के विधायक हरीश जनारथा ने शिमला शहर में नवबहार पेट्रोल पम्प से सर्कुलर रोड पर चिकित्सा महाविद्यालय शिमला तक 295 करोड़ रुपये की लागत से 890 मीटर लंबी डबल लेन सुंरग स्वीकृत करने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से शिमला शहर में बढ़ती यातायात की समस्या से निपटने के लिए काफी मदद मिलेगी। इस सुरंग से न केवल स्थानीय लोग बल्कि पर्यटक भी लाभाविन्त होंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद विकासात्मक मुद्दों पर पहली बैठक शिमला के बारे में की गई, जो शहर के विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए मुख्यमंत्री की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
हरीश जनारथा ने शिमला शहर में ओवरहैड तारों को हटाकर विद्युत केबल और ऑप्टिकल फाइबर के लिए भूमिगत डक्ट बिछाने के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। इस परियोजना पर राज्य सरकार 23 करोड़ रुपये व्यय कर रही है।
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिमला शहर में विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है।