सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 17, 2026 8:29 am

शिक्षा मंत्री ने पराशर ऋषि की तपोस्थली पराशर झील में आयोजित जिला स्तरीय सरनाहुली मेले का शुभारम्भ किया

देव संस्कृति हिमाचल की पहचान
रोहित ठाकुर ने 17 करोड़ रुपये के स्कूल भवनों के पुनर्निमाण के किए शिलान्यास
बोले सभी क्षतिग्रस्त स्कूलों भवन निर्माण के लिए प्रथम चरण की किश्त  जारी
कोटा धार में प्राथमिक पाठशाला खोलने की घोषणा की
मंडी, 14 जून। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पराशर ऋषि की तपोस्थली पराशर झील में आयोजित जिला स्तरीय सरनाहुली मेले का शुभारम्भ किया। उन्होंने पिछली बरसात में क्षतिग्रस्त दं्रग विधानसभा के चार स्कूलों घ्राण, देयोरी, बागी कटौला और कथोग स्कूल के भवनों का शिलान्यास किया।इन पर 17 करोड़ रुपये की राशि व्यय होगी। उन्होंने कहा कि स्कूल भवनों के पुनर्निर्माण के लिए जितनी भी राशि की जरूरत होगी उतनी मुहैया करवा दी जाएगी। कमेटी के प्रधान वामन देव ठाकुर, पंचायत समिति उपाध्यक्ष द्रंग कृष्ण भोज, पधर मंडल के अध्यक्ष गिरधारी लाल, चोहार मंडल के घनश्याम, बडार के दलीप, सनोर के दामोदर नेगी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी  महासचिव जितेन्द्र कमांडो, मेला कमेटी के अध्यक्ष एसडीएम ओम कांत ठाकुर,प्रधान ग्राम पंचायत सेगली बिमला देवी सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।