सबकी खबर , पैनी नज़र

September 30, 2026 4:33 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 30, 2026 4:33 am

डॉ यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज का निर्माण कर दोबारा शुरू हो : कश्यप

शिमला, भाजपा के शिमला से संसद सुरेश कश्यप ने लोक सभा में नियम 377 के अधीन उठाया डॉ यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज नहान ज़िला सिरमौर का मुद्दा।
सुरेश कश्यप ने इस मुद्दे पर भारत के स्वस्थ्य मंत्री का ध्यान आकर्शण करवाया उन्हेंने बताया की इस कालेज की स्थापना 2016 में हुई थी। इसके भवन निर्माण के लिए 290 करोड़ आवंटित किए गए थे। इसके भवन निर्माण का कार्य प्रारंभ हो चुका था लेकिन बहुत समय से इस मेडिकल कॉलेज के भवन निर्माण का कार्य लंबित पड़ा है। जिसके कारण ट्रेनी डाक्टरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है सुरेश कश्यप ने केंद्रिय स्वास्थ मंत्री से अनुरोध किया कि इसका कार्य शीघ्रातिशिघ्र दोबारा प्रारंभ करवाने के आदेश जारी किए जाए।

इससे ट्रेनी डॉक्टरों की समस्या का समाधान भी होगा और आगामी समय में स्थानीय जनता को भी इसकी सुविधा मिलेगी।