सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 10, 2026 11:03 am

केन्द्रीय वित्त मंत्री सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किया गया मोदी 3.0 का बजट किसानों के विकास की दिशा में नई उम्मीद की किरण:बिन्दल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि केन्द्रीय वित्त मंत्री सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किया गया मोदी 3.0 का बजट किसानों के विकास की दिशा में नई उम्मीद की किरण साबित होगा। जहां कृषि विकास की दृष्टि से 1 लाख 51 हजार करोड़ रू0 का प्रावधान रखा गया है वहीं तिलहन के विकास, सब्जी उत्पादन, भण्डारण, विक्रय के विकास और बागवानी की 109 नई फसलों के विकास पर फोकस रहेगा। याद रहे कि मोदी 3.0 की पहली कैबिनेट में 11 करोड़ किसानों को 22000 हजार करोड़ रू0 उनके खाते में डालकर किसान सम्मान निधि जारी की गई। मोदी 3.0 का बजट युवाओं के रोजगार सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। जहां एक करोड़ युवाओं को इंटरनशिप के अवसर उपलब्ध करवाएं जाएंगे और इस दौरान 5000 रू0 प्रतिमाह स्टाई फंड दिया जाएगा। पहला रोजगार करने पर 5000 रू की तीन किश्तों के रूप में 15000 रू0 नई नौकरी प्राप्त करने पर सरकार की ओर दिया जाएगा जिसमें 2.10 करोड़ युवाओं को लाभ होगा। रोजगार सृजन के लिए दी जाने वाली मुद्रा ऋण योजना में 10 लाख के प्रावधान को बढ़ाकर 20 लाख रू0 किया गया है। शिक्षा एवं संबद्ध कार्य हेतु 1 लाख 25 हजार करोड़ का प्रावधान रखा गया है। मोदी 3.0 के इस बजट में महिला कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण पग उठाए गए हैं और 3 लाख करोड़ रू0 महिलाओं के विकास पर व्यय करने का प्रावधान है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि ग्रामीण विकास इस बजट की अगली महत्वपूर्ण प्राथमिकता है जिस पर 2 लाख 65 हजार करोड़ रू0 व्यय किया जाएगा। सड़क व अन्य अधोसंरचना निर्माण (Infrastructure Development) पर सर्वाधिक 11 लाख 11 हजार करोड़ रू0 व्यय किया जाएगा और हिमाचल प्रदेश में पुनर्निर्माण व पुनर्वास के लिए विशेष सहायता दी जाएगी।
डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब लोगों के लिए 3 करोड़ घर उपलब्ध करवाए जाएंगे और शहरी क्षेत्रों में गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों के आवास की पूर्ति करने हेतु 10 लाख करोड़ का व्यय किया जाएगा।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इस प्रकार यदि हिमाचल प्रदेश के परिपेक्ष में देखा जाए तो हिमाचल गांव में बसता है। ग्रामीण विकास, किसान एवं बागवानी विकास को प्राथमिकताओं पर रखने पर हिमाचल को इसका विशेष लाभ होगा और रोजगार सृजन की दिशा में उठाए गए कदमों का लाभ भी हिमाचल को मिलेगा क्योंकि हिमाचल में सड़कों का निर्माण, टनलों का निर्माण, फोरलेन हाईवे का निर्माण, रेलवे का निर्माण केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा तेज गति से करवाया जा रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 11 लाख करोड़ रू0 का प्रावधान हिमाचल को सर्वाधिक लाभ पहुंचाएगा। इस प्रकार मोदी 3.0 का बजट देश के व हिमाचल प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज पूरे प्रदेश में 68 विधानसभा क्षेत्रों में मशाल जुलूस निकालकर कारगिल विजय दिवस को स्मरण कर रही है। उन सभी वीरों को नमन कर रही है जिन्होनें भारत की सीमाओं की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व न्योछावर किया।
भाजपा उन महान देशभक्तों को सलाम करती है जिन्होनें अदम्य साहस का परिचय देते हुए उस असंभव कार्य को विजय में बदला। प्रदेश की व देश की युवा पीढ़ी को इस बलिदान की गौरवमयी गाथा सुनाने का यह समय है। इसलिए सभी मण्डलों में भाजपा कारगिल विजय दिवस मना रही है।