सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 16, 2026 6:58 am

हिमाचल प्रदेश में उर्बरकों  की नियमित आपूर्ति राज्य सभा 

धर्मशाला 31 जुलाई 2024 केन्द्रीय रसायन और उर्बरक  राज्य मन्त्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने  सांसद सुश्री इन्दु बाला गोस्वामी को राज्य सभा में बताया की चालू खरीफ मौसम के दौरान हिमाचल प्रदेश में यूरिया खाद की कोई कमी नहीं है /

उन्होंने बताया की 25 जुलाई 2024 तक हिमाचल प्रदेश की  23064.51 मीट्रिक टन यूरिया की मांग के अनुरूप राज्य को  23620.00  मीट्रिक टन यूरिया  की आपूर्ति की गई / 

चालू खरीफ मौसम 2024  के दौरान इफको  द्वारा  हिमाचल प्रदेश को  11120.00   मीट्रिक टन यूरिया,  315.00

मीट्रिक टन डी ए पी ,और  4988.00      मीट्रिक टन एन के पी एस उर्बरकों की आपूर्ति की गई /

उन्होंने बताया की  चालू खरीफ मौसम 2024  के दौरान उर्बरक कम्पनियों  द्वारा   हिमाचल प्रदेश के काँगड़ा जिला को  

2507.05    मीट्रिक टन यूरिया,   509.00  मीट्रिक टन डी ए पी ,और  404.00       मीट्रिक टन एन के पी एस उर्बरकों की आपूर्ति की गई