सबकी खबर , पैनी नज़र

May 11, 2026 1:47 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

May 11, 2026 1:47 pm

हिमाचल प्रदेश में बादल फटने के कारण हुए विनाशकारी नुकसान और जनजीवन के अस्त-व्यस्त होने के दुःखद समाचार पर गहरा दुःख व्यक्त किया : जगत प्रकाश नड्डा

शिमला, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश में बादल फटने के कारण हुए विनाशकारी नुकसान और जनजीवन के अस्त-व्यस्त होने के दुःखद समाचार पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। श्री नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से फोन पर वार्तालाप इस प्राकृतिक आपदा की विकट परिस्थितियों की जानकारी ली और आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की ओर से हर संभव मदद करने आश्वासन दिया। उन्होंने इस संकट की स्थिति में हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ खड़े रहने और उनकी हर संभव मदद करने का भरोसा दिया।

श्री नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ खड़ी है और इस कठिन समय में उनकी हर संभव सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष श्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री राजीव बिंदल से भी बात की और सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को राहत कार्यों में तुरंत जुटने का निर्देश दिया।

माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हमेशा संकट की स्थिति में लोगों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं और इस समय भी वे हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ खड़े हैं। हिमाचल प्रदेश में बादल फटने के कारण हुए नुकसान का मूल्यांकन करने और राहत कार्यों को तेजी से चलाने के लिए भाजपा की एक टीम हिमाचल प्रदेश भेजी जाएगी, जो राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि प्रभावित लोगों को तुरंत मदद मिले। श्री नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के लोगों से अपील की है कि वे इस कठिन समय में एकजुट हों और साथ में काम करें। पिछले वर्ष भी हिमाचल में आपदा के दौरान श्री नड्डा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात करके मोदी सरकार द्वारा राज्य को सहायता उपलब्ध कराई थी। श्री नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी इस संकट की स्थिति से निकलने के लिए एकजुट होकर कार्य करेगी और आम जनजीवन को पुनः दुरुस्त करने के लिए सहायता प्रदान करेगी।