सबकी खबर , पैनी नज़र

September 29, 2026 10:16 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 29, 2026 10:16 pm

विशाल तिरंगा यात्रा 15 अगस्त को संजौली चौक से ढल्ली की ओर शाम 4:45 बजे प्रारंभ होगी। 

शिमला, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने प्रदेश मुख्यालय पर तिरंगा फहराया। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भाजपा के समस्त कार्यकर्ता अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराने का कार्य करेगे और साथ ही जनता की बड़ी सहभागिता इस उत्तम कार्य में सुनिश्चित करेंगे। 

इस अवसर पर भाजपा मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा की जिला शिमला 15 अगस्त 2024 वीरवार को एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन करने जा रही है। यह तिरंगा यात्रा जिला स्तरीय रहेगी जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रेम ठाकुर द्वारा की जायेगी। इस यात्रा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज सहित जिला एवं शिमला, कसुंपटी, शिमला ग्रामीण तीनों मंडलों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। 

जिला अध्यक्ष प्रेम ठाकुर ने बताया की तिरंगा यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में अद्भुत जोश है। इस यात्रा के दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहने वाले है।