सबकी खबर , पैनी नज़र

June 27, 2026 11:23 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 27, 2026 11:23 pm

सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा की राष्ट्रीय बैठक

शिमला, भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा एवं सह प्रभारी संजय टंडन ने राष्ट्रीय सदस्यता अभियान 2024 की एक महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया। इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, त्रिलोक कपूर भी उपस्थित रहे।
इस बैठक के उपरांत जल्द ही पूरे देश में और हिमाचल प्रदेश में भाजपा का महा सदस्यता अभियान प्रारंभ होगा। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।