सबकी खबर , पैनी नज़र

June 26, 2026 10:21 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 26, 2026 10:21 am

सचेत संस्था का 12वां रक्तदान और अंगदान प्रेरणा शिविर 12 सितंबर को राजा रघुबीर सिंह स्टेडियम में होगा

आनी। जितेन्द्र गुप्ता आनी में आरटीआई एक्टिविस्ट और सामाजिक सुधार पर काम कर रही सचेत संस्था हर वर्ष की ही तरह इस वर्ष भी 12 सितंबर को अपने 13 वें स्थापना दिवस पर रक्तदान एवं अंगदान प्रेरणा शिविर का आयोजन करेगी।
यह शिविर आनी के राजा रघुबीर रघुबीर सिंह स्टेडियम में आयोजित होगा।
सचेत संस्था के अध्यक्ष डोला सिंह चौहान ने बताया कि शिविर की तैयारियों को लेकर आनी में आरटीआई एक्टिविस्ट और सामाजिक सुधार पर काम कर रही सचेत संस्था की एक बैठक सोमवार को आनी में होगी।
इस आशय की जानकारी देते हुए सचेत संस्था के अध्यक्ष डोला सिंह चौहान और प्रबंध निदेशक जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि शिविर में आईजीएमसी शिमला के ब्लड बैंक की टीम अपनी सेवाएं देगी।
हर बार की ही तरह इस बार भी रक्तदाताओं और अन्य लोगों को मरणोपरांत अंगदान को लेकर जागरूक किया जाएगा।