महिषासुर मर्दिनी देवरी माता के मन्दिर से भी आये कार कारिंदे

40 लाख की लागत से बनने वाले मन्दिर दिसम्बर 2025 तक निर्माण कार्य पूरा होने का अनुमान
आनी। जितेन्द्र गुप्ता उपमंडल मुख्यालय आनी में स्थित दशकों पुराने मां दुर्गा के मन्दिर के नए भवन की बुधवार को पूरे विधि विधान के साथ नींव रख दी गयी।
इस अवसर पर भजन कीर्तनों से मा का दरबार गुंजायमान रहा।
जबकि क्षेत्र के दर्जनों महिला पुरुषों ने उपस्थिति दर्ज की।
आपको बता दें कि आनी की दुर्गा माता को जाबन के देवरी स्थित महिषासुर मर्दिनी की शाखा के रूप में स्थापित किया गया है।
फलस्वरूप मन्दिर भवन की नीवं रखने के इस पावन अवसर पर देवरी मन्दिर कारदार ईश्वर दास,भंडारी जय राम, उपकारदार खूब राम , मन्दिर कमेटी के प्रधान बालकृष्ण , प्रधान, सह कारदार रविकांत, पुजारी मुकेश शर्मा, देवरी से उगम राम, कष्टा से उत्तम बरोग से टीकम राम आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
काठकुणी शैली में बनने वाले करीब 40 फिट और 3 मंजिला ऊंचे भवन में लकड़ी पर बेहतरीन नकाशी की जाएगी।
मन्दिर में नकाशी का काम शरची ,गुशैनी ( बंजार ) क्षेत्र के उत्तम भारद्वाज, कुमार दत्त शर्मा और उनकी टीम के द्वारा किया जाएगा।
दुर्गा माता मंदिर कमेटी आनी के प्रधान वीरेंद्र मल्होत्रा ने बताया कि करीब 40 लाख से ज्यादा की लागत से बनने वाले माता के नए भवन का निर्माण कार्य दिसम्बर 2025 तक पूरा होने का अनुमान है।


