सबकी खबर , पैनी नज़र

June 30, 2026 12:22 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 30, 2026 12:22 pm

राज्यपाल और मुख्यमंत्री की दशहरा उत्सव पर प्रदेशवासियों को बधाई दी

शिमला 11 अक्तूबर, 2024: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दशहरा उत्सव के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है।
राज्यपाल ने कहा कि दशहरा उत्सव बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह पर्व प्रदेश भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने भी प्रदेश के लोगों को दशहरा उत्सव के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमारे नैतिक मूल्यों और परम्पराओं को भी मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि यह उत्सव प्रदेश के लोगों के जीवन में प्रसन्नता, शांति एवं खुशहाली लाएगा।