सबकी खबर , पैनी नज़र

September 29, 2026 7:28 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 29, 2026 7:28 am

दिग्गज मंच संचालकों के साथ नजर आएगा कुल्लू लगघाटी का सितारा

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा बीते वर्षों में कई नए आयाम स्थापित कर चुका है। देव परंपरा से लेकर व्यापारिकरण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एक अनोखी झलक ढालपुर मैदान में देखने को मिल रही है। पिछले साल की भांति इस वर्ष भी लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है क्योंकि इस वर्ष भी लगभग 21 देशों के सांस्कृतिक दल अपनी रंगारंग प्रस्तुति देने वाले हैं। ऐसे में प्रशासन द्वारा पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी कुल्लू के युवाओं को मंच संचालन का जिम्मा सौंपना निसंदेह दूरदर्शिता को दर्शाता है। गौर मतलब है कि कुल्लू लगघाटी के होनहार युवा मंच संचालक सोम प्यारे ने प्रशासन और अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा कमेटी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उन्हें भी इस बार फिर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों में संचालन की बागडोर दी है। जिसका निर्वहन वो पूरी निष्ठा और ऊर्जा से करेंगे। प्रशासन द्वारा उन्हें लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र में और दशहरा ग्राउंड के मंच पर विभिन्न देश प्रदेश से आए कलाकारों के साथ अपना जलवा बिखेरने का सुअवसर मिला है । संचालन की श्रृंखला में इस बार भी हमेशा की तरह हंसमुख और मिलनसार सिमरन भारद्वाज, वरिष्ठ संचालक सुंदर श्याम महंत, यूथ आइकॉन जयंत भारद्वाज, प्रभावी संचालक नवनीत भारद्वाज सहित शशि चौहान ,रश्मि,बीजू शामिल है।