सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 27, 2026 10:29 am

मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार के पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया

शिमला 24 अक्तूबर, 2024:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वरिष्ठ पत्रकार और डेमोक्रेसी हिमाचल समाचार पत्र के सम्पादक मनीष शर्मा के पिता राजेंद्र शर्मा के देहावसान पर गहरा शोक व्यक्त किया है। 81 वर्षीय राजेंद्र शर्मा पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और बुधवार देर रात उन्होंने शिमला में अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के साथ अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
मुख्य संसदीय सचिव, सूचना एवं जन सम्पर्क संजय अवस्थी और निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग राजीव कुमार ने भी राजेंद्र शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से शोकग्रस्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी से उबरने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।