सबकी खबर , पैनी नज़र

June 25, 2026 7:13 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 25, 2026 7:13 am

पवन राणा के बड़े भाई चंद्र राणा का लम्बी बीमारी के बाद देहावसान, नड्डा बिंदल जयराम ने जताया शोक

शिमला, भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री एवं वर्तमान में दिल्ली प्रदेश के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा के बड़े भाई चंद्र राणा का आज लम्बी बीमारी के बाद देहावसान हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर उनके पैतृक गांव लगड़ू में किया जाएगा। चंद्र राणा पिछले काफी समय से बीमार थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा डाॅ0 राजीव बिन्दल, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो0 प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, राज्यसभा सांसद इंदू गोस्वामी, डाॅ0 सिकंदर कुमार, हर्ष महाजन, लोकसभा सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, डाॅ0 राजीव भारद्वाज, कंगना रणौत, प्रदेश महामंत्री, त्रिलोक कपूर, बिहारी लाल शर्मा, कर्ण नंदा , त्रिलोक जमवाल, रणधीर शर्मा, राकेश शर्मा समस्त विधायकगण, पदाधिकारीगण एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने पवन राणा के भाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। भाजपा नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संत्पत परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है।