सबकी खबर , पैनी नज़र

September 29, 2026 2:52 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 29, 2026 2:52 am

मुख्यमंत्री ने हवलदार सुखदेव सिंह की शहादत पर शोक जताया

शिमला 05 नवम्बर, 2024:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने लेह-लद्दाख में तैनात भारतीय सेना के वीर जवान हवलदार सुखदेव सिंह की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सुखदेव सिंह गांव जमसाई, सरकाघाट जिला मंडी के निवासी थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हवलदार सुखदेव सिंह के योगदान को देश कभी नहीं भुला पाएगा।
उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवदेनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति कोे सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने शहीद के परिजनों की हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।