सबकी खबर , पैनी नज़र

October 31, 2026 5:47 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 31, 2026 5:47 pm

रोटरी रॉयल सोलन द्वारा व्यावसायिक चालकों के लिए नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन  किया गया।

शिविर के पहले चरण का आयोजन शूलिनी ऑटो रिक्शा यूनियन, चंबाघाट, सोलन में किया गया, जिसमें ऑटो रिक्शा चालक लक्ष्य समूह के रूप में शामिल किए गए। डॉ. राजेश कश्यप ने शिविर का उद्घाटन किया।

अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. कमल अटवाल  ने बताया की इस शिविर में 120 से अधिक व्यक्तियों की नेत्र जांच की गई और जरूरतमंद व्यक्तियों को निशुल्क चश्मे वितरित किए गए। नेत्र परीक्षण रोटेरियन डॉ. अनुभा ओझा और उनकी टीम द्वारा किया गया। डॉ. अनुभा ओझा परियोजना की अध्यक्ष थीं और रोटेरियन मनोज कोहली सह-अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे। रोटरी रॉयल सोलन के अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. कमल अटवाल ने सामाजिक कारणों के प्रति रोटरी की प्रतिबद्धता को दोहराया।

निशुल्क नेत्र परीक्षण के  मुख्यअथिति डॉ. राजेश कश्यप  ने रोटरी की सहारना करते हुए कहा की रोटरी इंटरनेशनल एक वैश्विक संगठन है जो सामाजिक कारणों, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में काम करता है। रोटरी के सदस्य विभिन्न समुदायों में सेवा परियोजनाओं को आयोजित करके और जरूरतमंद लोगों की मदद करके समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करते हैं।

इस अवसर पर नेत्र विशेषज्ञ डाक्टर गुंजन साहनी, सहायक गवर्नर रोटेरियन अनिल चौहान, क्लब सचिव रोटेरियन मनीष तोमर, रोटेरियन जितेंद्र भल्ला, रोटेरियन डॉ. सुप्रिया अटवाल, रोटेरियन पायल तोमर, रोटेरियन रमन शर्मा, रोटेरियन शशांक पाहुजा, रोटेरियन डॉ. सौरभ शर्मा, रोटेरियन देश मित्तर, रोटेरियन यादव गिरि, रोटेरियन डॉ. उत्तम चौहान, रोटेरियन रजनीश सूद और रोटेरियन नवीन गुप्ता उपस्थित रहे।